17.1 C
Bhilai
Thursday, January 16, 2025

अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल:विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला सम्मान

नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा आज यानी सोमवार, 7 अक्टूबर से शुरु हो गई है। आज मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा की गई है। 2024 के मेडिसिन का नोबेल प्राइज विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को मिला है। उन्हें ये प्राइज माइक्रो RNA की खोज के लिए दिया गया है। इंसान के शरीर में माइक्रो RNA के बिना सेल और टिश्यू डेवलेप नहीं हो सकते। हालांकि, माइक्रो RNA में असाधारण बदलाव होने की वजह से कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। माइक्रो RNA की जीन कोडिंग में म्यूटेशन होने की वजह से इंसानों के शरीर में सुनने की क्षमता, आंखों और शारीरिक बनावट में समस्या आती हैं। 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विज्ञान, अर्थशास्त्र, साहित्य और शांति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को नोबेल प्राइज दिया जाएगा। ये प्राइज स्वीडन के स्टॉकहोम में दिए जा रहे हैं। नोबेल प्राइज में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8.90 करोड़ रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। 123 साल से मिल रहा है नोबेल प्राइज
1901 में जब नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी, तब से 2024 तक मेडिसिन की फील्ड में 229 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है। पिछली बार मेडिसिन का नोबेल प्राइज कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला था। नोबेल प्राइज देने वाली कमेटी ने कहा था कि इनकी दी गई mRNA टेक्नोलॉजी से बनी कोरोना वैक्सीन के जरिए दुनिया कोरोना महामारी से निकल पाई। दरअसल, कोरोना के वक्त पहली बार ऐसा हुआ था जब mRNA टेक्नोलॉजी पर बेस्ड वैक्सीन बनी थी। इसे फाइजर, बायो एन टेक और मॉडर्ना ने बनाया था नोबेल प्राइज पर एक नजर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles