22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

इस तारीख को वृश्चिक राशि में बुध होंगे वक्री, इन राशियों पर आएगी भर-भर के मुसीबतें

 ज्योतिष के अनुसार, बुध को ग्रहों के राजकुमार माना गया है। बुध का ग्रहों में विशेष स्थान है प्राप्त है। नवंबर की आखिरी में बुध देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 29 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। वहीं, बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है अन्यथा अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को परेशानियां रहने वाली है।
मेष राशि
बुध के वक्री होने से मेष राशि के जातकों वर्कप्लेस और बिजनस में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नए प्लान बनाकर कार्य की शुररुआत न करें। कार्यों में बाधाएं आएगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। मधुर वाणी का प्रवाह बनाए रखें। घर में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
धनु राशि
धनु राशि वाले व्यापार में सावधानी बरतें। स्थितियां आपके अनुकूल नहीं होगी। भाग्य साथ नहीं देगा। साथियों से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं, हालांकि, व्यय की भी अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक रुप से खिन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंध परेशानी आ सकती है। 
मीन राशि
बुध के वक्री होने से मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी जरुर बरतें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जोखिम भरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कुछ भी लेन-देन में सावधानी बरतें। स्थितियां आपके अनुकूल नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विवाद से बचें। पेट रोग से परेशान हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles