17.1 C
Bhilai
Thursday, January 16, 2025

ईरानी कप का चौथा दिन:रेस्ट ऑफ इंडिया 416 पर ऑलआउट, अभिमन्यु का शतक; मुंबई का स्कोर 153/6

ईरानी ट्राफी का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट लिए। सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। पहले तीन दिन का मैच बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था। मैच के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑलआउट हो गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला। जबकि मोहम्मद जुनैद को एक विकेट मिला। पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अभी मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। कल भी सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। अभिमन्यू ईश्वरन ने 191 रन की पारी खेली
ध्रुव जुरैल के रेस्ट ऑफ इंडिया के 393 रन पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। 121 बाल पर 93 रन बनाकर खेल रहे जुरैल शम्स मुलानी की गेंद पर कैच आउट हुए और सेंचुरी नहीं पूरी कर सके। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की साझेदारी हुई। अभिमन्यू ने 292 बाल पर 191 रन बनाए। पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन दोहरे शतक से चूक गए। मुंबई के लिए दूसरी पारी में शॉ का अर्धशतक
मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह 105 बाल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार की जोड़ी ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। सरफराज खान और तनुष कोटियान नाबाद हैं। सारांश जैन ने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। मानव सुथार ने 17 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया के गिरते रहे विकेट
मैच के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज अच्छे लय में नजर आए। हालांकि बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर पाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 9 ही रन बना सके। अभिमन्यु ईश्वरन ने साई सुदर्शन के साथ पारी संभाली। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 87 रन की पार्टनरशिप हुई। देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए। अभिमन्यु ने तीसरे दिन खेली शतकीय पारी
158 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और ईशान किशन ने पार्टनरशिप की। दोनों ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपनी सेंचुरी पूरी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईश्वरन ने ध्रुव जुरेल के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की थी। ईश्वरन 151 और जुरेल 30 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मुंबई से मोहित अवस्थी ने 2 विकेट लिए। जुनैद खान और तनुष कोटियान को 1-1 सफलता मिली। रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले की फील्डिंग
टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी। तीसरे दिन पहले सेशन तक मुंबई ने बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी। मुकेश कुमार ने झटके 5 विकेट
रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए हैं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles