23.6 C
Bhilai
Wednesday, February 12, 2025

करेंट अफेयर्स 11 दिसंबर:माधव गाडगिल को ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड; MP में गीता पाठ का गिनीज रिकॉर्ड बना; रेलवे संशोधन विधेयक पारित हुआ

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का उद्घाटन किया। आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा से पारित। वहीं, 10वें एशिया-पैसिफिक डेफ गेम्स में भारत ने 55 मेडल जीते। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… अवॉर्ड (AWRD) 1. माधव गाडगिल समेत 6 लोगों को ‘2024 चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड मिला: संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर को इकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल को 2024 चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया। ये पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है। गाडगिल को ये पुरस्कार भारत के 4 ग्लोबल बॉयोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट मे से एक पश्चिमी घाट में उनके काम के लिए मिला है। नेशनल (NATIONAL) 2. लोकसभा में रेलवे (संशोधन विधेयक, 2024) पारित हुआ: 11 दिसंबर को लोकसभा में रेलवे (संशोधन विधेयक, 2024) पारित हुआ। ये बिल ध्वनिमत से पास हुआ। रेलवे के संचालन को ज्यादा सरल और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को ज्यादा शक्ति देने के लिए दो पुराने कानूनों को जोड़कर ‘रेल संशोधन विधेयक-2024’ बनाया गया है। 3. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश: आज यानी 11 दिसंबर को आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में विचार करने के लिए पेश किया गया। इस विधेयक का मकसद आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन करना है। उद्घाटन (INAUGURATION) 4. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का उद्घाटन किया : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यानी 11 दिसंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH 2024) के ग्रैंड फिनाले का वर्चुअल उद्घाटन किया। SIH एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को मैनेज करने और प्रोडक्ट इनोवेशंस के लिए एक मंच देती है। रिकॉर्ड (RECORD) 5. MP में बना गीता पाठ का गिनीज रिकॉर्ड: मध्यप्रदेश के भोपाल में 11 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर 7 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इनमें 3,721 आचार्य और बटुक शामिल थे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ सुबह करीब साढे़ 11 बजे शुरू होकर 9 मिनट तक चला। स्पोर्ट (SPORT) 6. 10वें एशिया-पैसिफिक डेफ गेम्स में भारत ने 55 मेडल जीते : 10वें एशिया-पैसिफिक डेफ गेम्स में भारतीय टीम ने कुल 55 मेडल जीते हैं। 68 सदस्यीय भारतीय दल, जिसमें 42 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल थीं, ने कुल 55 पदक अपने नाम किए। इनमें 8 गोल्ड, 18 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने 21 देशों की प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 11 दिसंबर का इतिहास : 2019 में आज ही के दिन राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizen Amendment Act) 2019 पास हुआ था। इस बिल के पक्ष में 125 और खिलाफ में 99 वोट पड़े थे। अगले दिन 12 दिसंबर 2019 को इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। देशभर में भारी विरोध के बीच बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद कानून बना गया। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 10 दिसंबर: संजय मल्होत्रा होंगे 26वें RBI गवर्नर; भारतीय नौसेना में शामिल ‘INS तुशिल’; पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया। पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम. डी. आर. रामचंद्रन का निधन हुआ। वहीं, 9 साल की उम्र में 66 साल के ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बने आरित कपिल। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 9 दिसंबर: पीएम मोदी ने ‘बीमा सखी योजना’ लॉन्च की; बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप जीता, विदेश सचिव ढाका दौरे पर गए विदेश सचिव विक्रम मिस्री 1 दिन के बांग्लादेश दौरे पर ढाका पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। वहीं, बांग्लादेश ने लगातार दूसरा अंडर-19 एशिया कप जीता। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles