25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

करेंट अफेयर्स 15 नवंबर:पीएम मोदी ने 6,640 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए; हुंडई मोटर्स ने ‘जोस मुनोज’ को CEO बनाया

भारत ने पिनाक रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया। मणिपुर के 6 इलाकों में AFSPA फिर से लागू हुआ। वहीं, रिलायंस-डिज्नी का मर्जर पूरा हुआ। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने 6,640 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले से 6,640 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई पहुंचे थे, जिसे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 2. हुंडई मोटर्स ने ‘जोस मुनोज’ को नया CEO नियुक्त किया : हुंडई मोटर्स ने 15 नवंबर को अमेरिका के मौजूदा ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ‘जोस मुनोज’ को अपना CEO नियुक्त किया। इसके साथ ही मुनोज साउथ कोरियाई ऑटोमेकर कंपनी को लीड करने वाले पहले विदेशी बन गए हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. श्रीलंका संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति दिसानायके के गठबंधन की जीत हुई : 15 नवंबर को श्रीलंका के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन ‘नेशनल पीपुल्स पावर (NPP)’ की जीत हुई है। अब तक सभी सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। NPP ने जिलों के आधार पर तय होने वाली 196 सीटों में से 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। डिफेंस (DEFENCE) 4. भारत ने पिनाक रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया : भारत ने 14 नवंबर को ‘पिनाक वेपन सिस्टम’ का सफल परीक्षण किया है। यह टेस्ट डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की तरफ से किया गया। टेस्टिंग के दौरान इसकी मारक क्षमता, सटीकता और एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला करने की ताकत को परखा गया। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 5. मणिपुर के 6 इलाकों में AFSPA फिर से लागू : मणिपुर के 5 जिलों के 6 थानों में फिर से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (AFSPA) लागू कर दिया गया है। यह 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा। गृह मंत्रालय ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका आदेश जारी किया। बिजनेस (BUSINESS) 6. रिलायंस-डिज्नी का मर्जर कंप्लीट हुआ : डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस का वॉयकॉम-18 अब एक हो गए हैं। इसमें डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया। इस मर्जर के बाद ये देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 15 नवंबर का इतिहास : 1949 में आज ही के दिन अंबाला सेंट्रल जेल परिसर में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी हुई थी। दोनों की मौत के फौरन बाद जेल परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन ने बड़ी सावधानी से अस्थियों को घग्घर नदी में बहा दिया। महात्मा गांधी की हत्या में 9 आरोपी बनाए गए थे। उन पर 8 महीने तक लाल किले में बनी ट्रायल कोर्ट में सुनवाई हुई। इसी मामले में दोषी पाए जाने पर गोडसे और आप्टे को फांसी हुई थी। सिर्फ एक शख्स को दोषमुक्त किया गया। उनका नाम था विनायक दामोदर सावरकर। 1. करेंट अफेयर्स 14 नवंबर : ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का चीफ बनाया; पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी मिली। भारतीय नेवी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 13 नवंबर : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के 15 निर्देश; ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे को ‘ऑर्बिटल’ नॉवेल के लिए बुकर प्राइज मिला पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का यात्रा पर जाएंगे। इंडिया गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस का 16वां संस्करण शुरू हुआ। वहीं, मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles