22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया; 55वां फिल्म फेस्टिवल गोवा में शुरू, गुयाना-बारबाडोस PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान देंगे

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ का छठा टेस्ट हुआ। दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हरिनी अमरसूर्या बनीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री। वहीं, यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आएंगे। इवेंट (EVENT) 1. 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया शुरू हुआ : IFFI 2024 आज यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया। इसमें 81 देशों की 180 अंतर्राष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा। अवॉर्ड (AWARD) 2. गुयाना और बारबाडोस PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान देंगे : गुयाना सरकार ने 20 नवंबर को PM मोदी को देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस’ देने की घोषणा की। इसके अलावा बारबाडोस भी उन्हें ‘ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित करेगा। इससे पहले कैरेबियाई देश डोमिनिका भी PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ देने का ऐलान कर चुका है। PM को यह अवॉर्ड भी गुयाना में ही मिलेगा। स्पोर्ट (SPORT) 3. 22 ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया : स्पेन टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया। उन्होंने 19 नवंबर को अपने होमग्राउंड मलागा में डेविस कप में करियर का आखिरी मुकाबला खेला, हालांकि वे इसे हार गए। उन्हें नीदरलैंड के 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डे जैडशुल्प ने 6-4, 6-4 से हराया। नडाल ने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसमें कहा था कि मालागा में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का छठा टेस्ट हुआ : दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ को 20 नवंबर की सुबह 3:30 बजे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया। ये स्टारशिप का छठा टेस्ट था। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। 5. दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हरिनी अमरसूर्या बनीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री : 18 नवंबर को हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री बनाई गईं। उन्होंने 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। अमरसूर्या श्रीलंका में प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ भंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 6. यूक्रेन जंग के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आएंगे : रूस-यूक्रेन जंग के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत की यात्रा करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने 19 नवंबर को इस बात की पुष्टि की। PM मोदी ने इस साल दो बार रूस की यात्रा की है। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 20 नवंबर का इतिहास : हर साल 20 नवंबर को दुनियाभर में ‘विश्व बाल दिवस 2024′ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, बच्चों के बीच जागरूकता लाना और उनके कल्याण में सुधार लाना है। यह दिवस यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देना है, जिसमें उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली को प्राथमिकता दी जाती है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी UNICEF का कहना है कि लिंग, जाति, धर्म, विकलांगता या फिर अन्य स्थिति के बाद भी हर बच्चा जश्न मनाने का हकदार है और उसे सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ शामिल होने और संरक्षित होने का अधिकार है। इसे हर साल नई थीम के साथ मनाया जाता है। वहीं, इस साल का थीम है- हर बच्चे के लिए, हर अधिकार (For Every Child, Every Right)। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 19 नवंबर : कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने ’27वें बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया; के. संजय मूर्ति भारत के नए CAG बने स्पेसएक्स ने भारत का GSAT-N2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। गृहमंत्री अमित शाह ने 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। मिताली राज को आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला क्रिकेट का मेंटर नियुक्त किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 18 नवंबर : G20 समिट के लिए PM मोदी ब्राजील पहुंचे; छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास-तमोर पिंगला देश का 56वां बाघ अभ्‍यारण्‍य बना पीएम मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइल की टेस्टिंग सफल हुई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सचिव रहे ‘शहजाद मोहम्‍मद खान’ का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles