25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

करेंट अफेयर्स 21 नवंबर:असम के करीमगंज का नाम ‘श्रीभूमि’ हुआ; अडाणी पर न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी का आरोप; भारत-गुयाना के बीच 10 अहम समझौते

भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 का फाइनल जीता। पंजाबी रैपर शुभ UN के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने। वहीं, ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक नंबर-1 पर पहुंचे। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… एग्रीमेंट (AGREEMENT) 1. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और गुयाना के बीच 10 अहम समझौते हुए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुयाना दौरे पर है। 20 नवंबर की शाम (भारतीय समयानुसार) PM मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान भारत और गुयाना ने 10 अहम समझौतों पर साइन किए। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 2. असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि हुआ : असम सरकार ने आज यानी 21 नवंबर को अधिसूचना जारी कर करीमगंज जिले और करीमगंज शहर का नाम क्रमशः श्रीभूमि और श्रीभूमि टाउन रखा है। असम कैबिनेट ने मंगलवार, 20 नवंबर को बांग्लादेश की सीमा से लगे बराक घाटी इलाके के करीमगंज जिले का नाम बदलने की मंजूरी दे थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. गौतम अडाणी पर न्यूयॉर्क में 2200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और रिश्वत देने का आरोप लगा : 20 नवंबर को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं। 4. पंजाबी रैपर शुभ UN के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने : पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को UNFCCC डिजिटल क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। वे अब लियोनार्डो डिकैप्रियो, डेविड बेकहम, कोल्डप्ले, बीटीएस, बिली इलिश, डॉन चीडल, शैलेन वुडली, प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल जैसी हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो जलवायु परिवर्तन पहल पर UNFCCC के साथ सहयोग करते हैं। स्पोर्ट (SPORT) 5. भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल जीता : बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। 20 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई। 6. ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक नंबर-1 पर पहुंचे : भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 20 नवंबर को जारी ICC की ताजा रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए है। उन्होंने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 69 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। अब वे तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 21 नवंबर का इतिहास : हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। यह दिन टेलीविजन के महत्व को पहचानने और इसके जरिए समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व टेलीविजन दिवस की शुरुआत 1996 में हुई। जब संयुक्त राष्ट्र ने 21 नवंबर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। 1996 में संयुक्त राष्ट्र में पहला विश्व टेलीविजन फोरम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य टेलीविजन के बढ़ते प्रभाव और विश्व के सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक विकास में इसके योगदान को सम्मानित करना है। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया; 55वां फिल्म फेस्टिवल गोवा में शुरू, गुयाना-बारबाडोस PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान देंगे दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ का छठा टेस्ट हुआ। दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हरिनी अमरसूर्या बनीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री। वहीं, यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 19 नवंबर : कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने ’27वें बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया; के. संजय मूर्ति भारत के नए CAG बने स्पेसएक्स ने भारत का GSAT-N2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। गृहमंत्री अमित शाह ने 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। मिताली राज को आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला क्रिकेट का मेंटर नियुक्त किया। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles