सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज की। ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने। दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ : संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी 25 नवंबर से शुरु हो गया। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। 26 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 19 बैठकें होंगी। इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल सूचीबद्ध किए गए हैं। 2. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज की : सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर को संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। 22 नवंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। 3. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘अब कोई बहाना नहीं’ कैंपेन का शुभारंभ किया : 25 नवंबर को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में ‘अब कोई बहाना नहीं’ नामक राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए सभी हितधारकों, जैसे कि जनता और सरकार, से सक्रिय कदम उठाने की अपील करना है। समिट (SUMMIT) 4. पीएम मोदी ने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन’ (ICA) के वैश्विक सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन’ (ICA) के वैश्विक सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन 25 से 30 नवंबर 2024 तक आयोजित होगा और इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से सभी की समृद्धि को बढ़ावा देना है। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 5. दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने 25 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब 5.3 लाख बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे। स्पोर्ट (SPORT) 6. ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दा में जारी है। कुल 577 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। पहले दिन रविवार को 72 खिलाड़ी बिके और इसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत छाए रहे। पंत आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 25 नवंबर का इतिहास : 1867 में आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबल ने ‘डायनामाइट’ का पेटेंट कराया था। डायनामाइट को बारूद भी कहते हैं। डाइनामाइट के अलावा अल्फ्रेड के नाम पर आज 355 पेटेंट हैं। अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर हर साल शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इसी डायनामाइट ने नोबेल को मशहूर किया और इसी की वजह से उन्होंने शांति का रास्ता चुना। 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ था। 1888 में अल्फ्रेड के भाई लुदविग की मौत हो गई। तब एक फ्रेंच अखबार ने अनजाने में छाप दिया कि अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया। इसके साथ अखबार ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें ‘Merchant Of Death’ यानी ‘मौत का सौदागर’ बताया। इसी बात ने अल्फ्रेड को परेशान कर दिया और वो शांति के काम में लग गए। इस घटना के 8 साल बाद जब 10 दिसंबर, 1896 को अल्फ्रेड का निधन हुआ तो दुनिया यह जानकर हैरान रह गई कि उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का 94 प्रतिशत भाग उन व्यक्तियों को पुरस्कृत करने के लिए रख दिया, जिन्होंने शांति, भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम किया हो। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 23 नवंबर : महाराष्ट्र में महायुति, झारखंड में सोरेन सरकार तय; मोदी को ‘विश्व-शांति पुरस्कार’ मिला; जोमैटो BSE सेंसेक्स में शामिल होगा फोनपे के बोर्ड से बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। 8 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन होगा। वहीं, IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 22 नवंबर : अर्मेनिया ‘सौर गठबंधन’ का सदस्य बना; केन्या ने अडाणी से बिजली-एयरपोर्ट डील रद्द की; खेलो-इंडिया यूथ गेम्स बिहार में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने VISION पोर्टल लॉन्च किया। ईडन गार्डन्स में दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर होगा एक स्टैंड। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के ‘पर्थ’ में शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…