करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर:पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया

0
48

प्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. PM मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर को PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार PM मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी है। डिफेंस (DEFENCE) 2. भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया : राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बेहद कम दूरी की एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम यानी VSHORADS के तीन सफल उड़ान परीक्षण किए गए। यह भारतीय सेना की चौथी पीढ़ी की डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। इससे पहले फरवरी, 2024 और सितंबर, 2022 में भी ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज से इसी तरह की मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए गए थे। उद्घाटन (INAUGURATION) 3. पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 5 अक्टूबर को बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया। ये पांच मंजिला इमारत, बंजारा समुदाय की समृद्ध धरोहर को दर्शाती है। बिजनेस (BUSINESS) 4. भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 700 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया। इस उपलब्धि के साथ ही भारत 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 अक्टूबर को दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत की मदद से मॉरिशस को मिले अपने आइलैंड : ब्रिटेन से चागोस और डिएगो गार्सिया द्वीप समूह हासिल करने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ ने भारत सरकार और PM मोदी का धन्यवाद किया। दरअसल, 4 अक्टूबर को यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस एक समझौते पर सहमत हुए। इसके तहत यूनाइटेड किंगडम अपने अधीन चागोस द्वीप समूह और डिएगो गार्सिया को मॉरीशस को वापस कर देगा। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 6. RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया : भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में नियुक्त किया है। RBI ने 4 अक्टूबर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 5 अक्टूबर का इतिहास : 2011 में आज ही के दिन iPhone बनाने वाली कंपनी एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था। वे कैंसर से पीड़ित थे। स्टीव जॉब्स का जन्म 24 फरवरी, 1955 को कैलिफोर्निया के सेन फ्रांसिस्को में हुआ था। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 4 अक्टूबर: SCO मीटिंग में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन को मंजूरी दी। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए MoU साइन किया। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी मिली। पूरी खबर पढें… करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर : गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट का आयोजन दिल्ली में हुआ; विमेंस T-20 वर्ल्ड कप आज से शुरू भारत इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य बना। अडाणी और गूगल ने क्लीन एनर्जी के लिए करार किया। वहीं, प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी’ लॉन्च की। पूरी खबर पढें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here