18.6 C
Bhilai
Saturday, January 25, 2025

करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर:जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को मिलेगा फिजिक्स में नोबेल, विज्ञान भवन में 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी हुई

जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस’ की सरकार बनेगी। ‘मालाबार-2024’ नौसैनिक अभ्यास आज से शुरू। NCERT ने अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अवॉर्ड (AWARD) 1. जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को मिलेगा फिजिक्स में नोबेल : 8 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हो गई है। इस साल ये प्राइज AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को मिलेगा। नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। 2. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ : 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 3. जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस’ की सरकार : 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। डिफेंस (DEFENCE) 4. ‘मालाबार – 2024’ नौसैनिक अभ्यास आज से शुरू : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से ‘मालाबार 2024’ नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। ये अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 18 अक्टूबर, 2024 तक होगा। इस बार मालाबार-2024 की मेजबानी भारत कर रहा है। इस युद्धअभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नौसैनिक भी शामिल हुए हैं। नेशनल (NATIONAL) 5. NCERT और Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने 7 अक्टूबर को Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। इसके तहत ओरिजिनल NCERT टेक्स्टबुक प्रिंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराई जाएगी। स्पोर्ट (SPORT) 6. दीपा कर्माकर ने जिम्नास्टिक से संन्यास का ऐलान किया : भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने 7
अक्टूबर को खेल से संन्यास का ऐलान किया। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की। वे 2016 में रियो ओलंपिक की हिस्‍सा रही और 2015 में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता थी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 8 अक्टूबर का इतिहास : 1932 में आज के दिन ही रॉयल इंडियन एयरफोर्स (इंडियन एयरफोर्स) का गठन हुआ था। भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से आज ही के दिन अपने ऑपरेशंस शुरू किए थे। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर : विक्टर एम्‍ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिलेगा मेडिसिन का नोबेल; पीएम मोदी मालदीव के राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू से मिले अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के नए राजदूत बने। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू। ‘प्रकाश मान सिंह’ राउत नेपाल के चीफ जस्टिस बने। पढ़ें पूरी खबर… करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर : पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया प्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles