नगर में प्रमुख रूप से गन्ना अंबिकापुर से आता है। मगर इस बार अंबिकापुर के साथ ही साथ नवागढ़ क्षेत्र के राछाभांठा, कटौद, केरा, बम्हनीडीह क्षेत्र के करनौद से गन्नो की आवक है। अंबिकापुर का गन्ना लोकल की अपेक्षा महंगा है। इसके पीछे परिवहन चार्ज अधिक लगना बताया जा रहा है।सुरेश कटकवार ने बताया कि लोकल गन्ना 25 – 30 रुपए नग बिक रहा है।