छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में यलो अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार; रायपुर में बिजली गिरने से लड़की की मौत, 6 झुलसीं

0
39

छत्तीसगढ़ में लौटता मानसून एक बार फिर बरसने वाला है। मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर सहित 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे पहले रायपुर में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गई हैं। सभी खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला सिलियारी के गोड़ी गांव का है। लड़की की पहचान कामिनी साहू (17) के रूप में हुई है। बलरामपुर में बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश बुधवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर में 20 मिमी पानी बरसा है। घर से बाहर सुरक्षित रहने के उपाय भी जानिए तेज धूप और उमस से राहत मानसून की बिदाई के दौरान सीवी क्लाउड यानी क्यूमोलोनिंबस क्लाउड बनने के कारण बादल और छोटे-छोटे पैकेट में बारिश हो रही है। जिसके कारण दिन में तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बुधवार को रायपुर में सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छाए रहे, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को रायपुर में दिन का पारा 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। अगले सप्ताह तक मानसून की वापसी मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ से अगले सप्ताह तक मानसून लौट जाएगा। उसके बाद रात के तापमान में गिरावट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here