छत्तीसगढ़ में बच्ची की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप, ASP बोले- FIR दर्ज करेंगे

0
54

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के मणिपुर में एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला उसे पाइप से पीट रही है। पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन वो मारपीट करती दिख रही। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा बस्ती की है। आरोप है कि, प्रीति सिंह उर्फ जरही गांजा बेचती है। कई बच्चों को अपने पास बंधक बनाकर उनसे भी गांजा बेचवाती है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा। बच्चों से गांजा बिकवाने का आरोप वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि, वो पूरे मोहल्ले को गांजा पिलाती है। आरोप है कि वह ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखती है। उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीटती है। कुछ बच्चियां वहां से भाग गई थी। इसलिए उन्हें घर बुलाया और पिटाई की। मोहल्ले के लोग खाते हैं खौफ मठपारा स्थानीय लोगों को कहना है कि, प्रीति सिंह का पूरे इलाके में आतंक है। पुलिस कर्मियों की भी जानकारी में है कि वो गांजे का कारोबार करती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। मोहल्ले के लोग भी उससे खौफ खाते हैं। FIR दर्ज होगी, तलाश जारी- ASP इस मामले में सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। वीडियो के आधार पर पीड़ित की तलाश की जा रही है। महिला के गांजा बेचने को लेकर भी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़िए… चिता के पास कर रहे थे तंत्र-विद्या, लाठी-डंडे से पीटा: उज्जैन से छत्तीसगढ़ आई थी महिला तांत्रिक; लड़के-लड़की की फोटो मिलने से भड़के लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला तांत्रिक और उसके 2 सहयोगियों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तीनों जलती चिता के पास तंत्र विद्या कर रहे थे। उनके पास से एक लड़का और लड़की की फोटो भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here