28.2 C
Bhilai
Thursday, March 27, 2025

छत्तीसगढ़ में ‘बुकिंग-सोनी’ ने लूटे थे 5 करोड़ के गहने:झारखंड के इनामी भाइयों ने मामा-गर्लफ्रेंड संग मिलकर रची साजिश; दिल्ली से पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 5 करोड़ के जेवरात और 7 लाख कैश लूट मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तार हुई है। झारखंड के ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूट के कुछ गहने एक ज्वेलर्स को बेचे और बाकी गला दिए थे। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.50 बजे हथियारबंद 3 बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। फिर करीब 15 मिनट में 5 किलो सोना और कैश लेकर बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था। इनामी बदमाश थे लूट में शामिल पुलिस ने CCTV जांच में 2 इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद 8 टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई। पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वैलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था। लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले। कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं। यह खबर भी पढ़िए… 15 मिनट में 5 करोड़ का सोना लूटा, VIDEO: छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी-शॉप से 8 किलो गहने लेकर झारखंड की ओर भागे बदमाश छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हो गई। बुधवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बदमाशों ने संचालक पर कट्टे की बट से हमला किया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक में सवार होकर फरार हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles