22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

ट्रम्प ने अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करना शुरू किया:अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ मिलिट्री विमान, आज रात तक पहुंचेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान भारत के लिए रवाना हुआ। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को C-17 विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है, लेकिन इसके पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। हालांकि, इस उड़ान में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। साथ ही रॉयटर्स ने विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया। दरअसल, ट्रंप ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय भी हैं। अमेरिका में 7.25 लाख अवैध भारतीय प्रवासी प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय प्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल साल्वाडोर के प्रवासी हैं। पिछले महीने भारत सरकार ने कहा था कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के मामले में भारत हमेशा तैयार रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत यह जांच कर रहा है कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और इन्हें वापस भेजा जा सकता है या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह के लोगों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। जनवरी में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सही फैसला लेंगे और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह बयान दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद आया था, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया गया अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने टेक्सास के एल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5,000 से अधिक अवैध प्रवासियों को भी उनके देशों में भेजने के लिए सैन्य विमानों की मदद देनी शुरू कर दी है। अब तक सैन्य विमानों के जरिए अमेरिका से ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को वापस भेजा गया है। —————————- भारत-अमेरिका से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प के सत्ता संभालने के 11 दिन में 25 हजार अवैध प्रवासी हिरासत में लिए गए अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती का असर दिख रहा है। ट्रम्प के सत्ता संभालने के 11 दिन में 25 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। ट्रम्प की ICE टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुईं। इनमें 1700 अवैध प्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया गया। इससे पहले ही 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए सिलेक्ट किया जा चुका था। पूरी खबर यहां पढ़ें… फ्रांस के बाद अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी:13 फरवरी को ट्रम्प से मुलाकात, डिनर होस्ट कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 13 फरवरी को मोदी और ट्रम्प के बीच मुलाकात हो सकती है। इस यात्रा के दौरान ट्रम्प, पीएम मोदी के लिए डिनर भी होस्ट कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles