22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

दिसंबर का महीने में इन 5 राशियों के लिए खुलने वाली है किस्मत, मिलेगी सफलता

इस साल का आखिरी महीना दिसंबर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के तौर पर बेहद खास है। इस महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिला। इस महीना में सूर्य, मंगल व शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे है। 2 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे, बल्कि मंगल कर्क राशि में उल्टी चाल यानी वक्री गति शुरु करेंगे। वहीं, 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अगले महीने में होने वाले ग्रह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर में ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव कई राशियों के लिए आर्थिक रुप से भी लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद शुभ है। आपके जिन कार्यों में रुकावट, विघ्न-बाधा आ रही है, वे सभी पूरे होंगे। जीवन में खुशियां आएगी और आर्थिक लाभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं तो यह समय आपके लिए श्रेष्ठ है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि सबसे बढ़िया है। 
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिसबंर का महीना काफी शुभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक उन्नति के प्रबल योग है। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा में तरक्की के योग बनेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना सबसे अच्छा रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। विघ्न-बाधाएं दूर होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी की तलाश में तो यह अवधि आपके लिए खास रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles