पति रणवीर संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका:इसी महीने मां बन सकती हैं; आस-पास हैवी सिक्योरिटी दिखी

0
96

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। कपल इसी महीने पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में वे बच्चे के जन्म से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं। कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए। इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलिवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही हैं। फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- सितंबर 2024। इन अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस को अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी थी। इस अनाउंसमेंट से पहले दीपिका ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA में प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वो अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। तब एक करीबी ने बताया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। 2018 में इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here