28.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

पुतिन ने ​​​​​​​हाइपरसोनिक मिसाइलें के मास प्रोडक्शन का ऑर्डर दिया:यूक्रेन पर मिसाइल दागने के अगले दिन मिलिट्री प्रमुखों से मिले, बोले- परीक्षण जारी रखेंगे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का लड़ाकू परिस्थितियों में परीक्षण जारी रखेगा। यूक्रेन के निप्रो शहर पर इस मिसाइल से हमला करने के अगले दिन पुतिन ने रूसी मिलिट्री प्रमुखों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा पर मंडराने वाले खतरों की स्थिति और क्षमता के आधार पर, हम इन मिसाइलों का परीक्षण जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो युद्ध की परिस्थिति के लिहाज से भी परीक्षण करेंगे। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूसी मिसाइल के खतरों के बीच वे कोशिश कर रहे हैं कि मित्र देशों से अपडेटेड एयर-डिफेंस सिस्टम मिल सके। यूक्रेन सरकार ने सुरक्षा कारणों से अपनी संसद का सत्र स्थगित कर दिया और संसद बंद कर दी है। इसके अलावा, सांसदों को अपने परिवारों को कीव के सरकारी जिले से बाहर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यूक्रेन की रिक्वेस्ट पर अगले मंगलवार (26 नवंबर) को NATO की इमरजेंसी मीटिंग होगी, जिसमें नए मिसाइल खतरे पर चर्चा होने की संभवना है। हमले के बाद पुतिन ने देश के नाम संबोधन दिया था
यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया था। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं। पुतिन ने मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि मॉस्को यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। 5 दिन में रूस-यूक्रेन जंग में क्या-क्या हुआ? 18 नवंबर 1. बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल इस्तेमाल करने की इजाजत दी
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल- आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) इस्तेमाल करने की इजाजत दी। अमेरिका ने यूक्रेन को अक्टूबर 2023 में ही ये हथियार दिया था, लेकिन उसे इसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी जमीन पर करने की अनुमित मिली हुई थी। 2. नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने कहा
रूस-यूक्रेन के पड़ोसी देश नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया। इन देशों ने पर्चे बांटकर अपने नागरिकों को युद्ध को लेकर आगाह किया। इसके अलावा जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने सैनिकों को जंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा। 19 नवंबर 1. यूक्रेन ने रूस पर ATACMS दागीं
बाइडेन सरकार के रजामंदी मिलते ही यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका से मिली लंबी दूरी की 6 ATACMS मिसाइलें रूस के ब्रियांस्क इलाके में दागीं। रूस ने 5 मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया था। 2. पुतिन ने न्यूक्लियर हथियार से जुड़े नियमों में बदलाव किया
पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देने से जुड़े एक फैसले को मंजूरी दी। नए नियम के मुताबिक अगर कोई देश जिसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, अगर वो किसी न्यूक्लियर पावर वाले देश के सपोर्ट से रूस पर हमला करता है तो इसे रूस के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा। ऐसी स्थिति में मॉस्को न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। 20 नवंबर 1. यूक्रेन ने ब्रिटिश शैडो क्रूज मिसाइलों से हमला किया
यूक्रेन ने ब्रिटेन की ‘स्टॉर्म शैडो क्रूज’ मिसाइल से रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया। ब्रिटेन ने एक साल पहले यूक्रेन को ये हथियार दिए थे। हमले के बाद रूस ने कहा कि उन्होंने दो ब्रिटिश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। 2. अमेरिका ने यूक्रेन को लैंडमाइन्स देने की मंजूरी दी
रूसी सेना को यूक्रेन के पूर्वी इलाके में बढ़ने से रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को एंटी पर्सनल लैंड माइन्स देने का फैसला लिया। अमेरिका ने यूक्रेन को इन माइन्स का इस्तेमाल यूक्रेन की सीमा में ही करने को कहा। 3. चार देशों ने कीव में दूतावास बंद किए
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद अमेरिका ने कीव में एक दिन के लिए एम्बेसी बंद कर दी। इसके बाद इटली, ग्रीस और स्पेन ने भी ऐसा ही किया। 21 नवंबर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल टेस्टिंग की
रूस ने यूक्रेन पर इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की। इस मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ है। इसकी स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने वाले पश्चिमी देशों पर हमले की चेतावनी दी। 22 नवंबर रूसी राष्ट्रपति ने मिसाइल परीक्षण जारी रखने का ऐलान किया
पुतिन ने रूस की सुरक्षा को खतरा बताते हुए मिसाइल का बड़े पैमाने पर उत्पादन और परीक्षण करने का आदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles