बिलासपुर में गरज-चमक के साथ आज हो सकती है बारिश:मानसून कोटा में अब तक 1088MM बरसात, बिल्हा-पचपेड़ी में सामान्य से भी कम वर्षा

0
89

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज शाम तक बारिश की संंभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की शाम से मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं रविवार का बात करें तो मौसम सामान्य रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज की गई। रविवार को दिन में धूप की वजह से गर्मी और उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई रही, लेकिन, बारिश नहीं हुई। इस बार मानसून में कोटा 1088 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से ज्यादा है। आज शाम हो सकती है बारिश मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इस सप्ताह एक गहरा अवदाब और मानसून द्रोणिका का असर दिखेगा। संभाग में 16 सितंबर को निम्न दबाव प्रणाली आने की संभावना है। इसके कारण वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। पर्यटन क्षेत्रों में घूमने फिरने के शौकीनों के लिए मौसम अच्छा रहने वाला है। सोमवार की शाम से मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। बंगाल की खाड़ी में अवदाब मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के ने बताया कि एक गहरा अवदाब गंगटोक पश्चिम बंगाल के ऊपर पहुंचने की संभावना है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ अवदाब के रूप में अगले 24 घंटे में पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। शहर में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज एक दिन पहले शहर में 10.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले के 12 तहसील में सिर्फ शहर में ही बादल बरसे थे। जबकि, बाकी जगहों पर केवल बादल छाए रहे और बूंदाबांदी तक सीमित रहा। रतनपुर में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल विश्वकर्मा जयंती पर वर्षा हुई थी। इस साल भी इसकी संभावना बनी हुई है। कोटा में इस साल अच्छी वर्षा एक जून से अब तक इस साल कोटा तहसील में अच्छी हुई है। 1088 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से ज्यादा है। सामान्य वर्ष 990 मिमी है। इसके बाद बिलासपुर शहर में 1057 मिमी पानी गिरा है जो सामान्य से कुछ अधिक है। सबसे कम इस साल पचपेड़ी और बिल्हा में वर्षा हुई है। यहां 796 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here