बिलासपुर में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश:सोमवार को दिनभर छा रहे बादल और शाम को बरसात, 29 डिग्री पहुंचा तापमान

0
79

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। जिले में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। रिमझिम बारिश और बदली के वातावरण के बीच शाम को अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। इसके अलावा रविवार को भी जिले में मौसम में बदलाव दिख। हल्की बूंदाबांदी के बाद से शनिवार की तुलना में तापमान में 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बारिश नहीं होने के बाद भी वातावरण में नमी छाई रही। देर रात तक रिमझिम फुहारें गिरती रही। तापमान में आई गिरावट, 29 डिग्री रिकॉर्ड मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला। शनिवार को जहां 32 डिग्री तापमान रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज की गई। जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट आने के बाद वातावरण में नमी छा गई है और मौसम सुहाना हो गया है। आज भी हो सकती है बारिश मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इस सप्ताह एक गहरा अवदाब और मानसून द्रोणिका का असर दिखेगा। संभाग में 17 सितंबर को निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। साथ ही वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। द्रोणिका के प्रभाव से बरस रहे बादल मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, पटियाला, शाहजहांपुर, बलिया, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को बिलासपुर समेत प्रदेश में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here