34.8 C
Bhilai
Wednesday, February 5, 2025

बेटे के निकाह के लिए रखा मन्नत वाला मुर्गा चोरी:पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो एसपी दफ्तर पहुंचा पिता, ​​​​​​​सचिव पर चोरी का आरोप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक मुर्गा चोरी हो गया है। जिसे पिता अपने बेटे की शादी की मन्नत मांगकर रखा था। उसने पड़ोसी पंचायत सचिव पर चोरी का आरोप लगाया है। जब रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, तो वो एसपी दफ्तर पहुंच गया। दरअसल, लमगांव निवासी फहीमुद्दीन मंगलवार को पंचायत सचिव ताज अहमद अंसारी पर मुर्गा चोरी का शक जताते हुए एसपी से शिकायत की है। उसने बताया कि, उनके कच्चे मकान का खपड़ा निकालकर 27-28 सितंबर की रात मुर्गा चोरी किया गया है। रघुनाथपुर पुलिस ने नहीं खिली रिपोर्ट शिकायतकर्ता फहीमुद्दीन ने बताया कि, उन्होंने मुर्गा चोरी की लिखित शिकायत रघुनाथपुर पुलिस चौकी में दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं।फहीमउद्दीन और ताज मोहम्मद के बीच ज़मीन विवाद भी है। फहीमुद्दीन का आरोप है कि, उनकी पैतृक ज़मीन पर ताज मोहम्मद ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अपने नाम चढ़ा लिया है। ज़मीन का यह मामला रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा है। मन्नत वाला था मुर्गा उसका कहना है कि मुर्गा मन्नती था। बेटे का निकाह होते ही वो मन्नत पूरी की जाती। उस मुर्गा को किसी मज़ार के नाम चढ़ाया जाता। बेटे का निकाह नहीं हुआ है। जिस मुर्गे की मन्नत चढ़ाई गई थी, वो मुर्गा ही चोरी हो गया है। मामले की जांच कराएंगे- ASP सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि, फहीमुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई है। उसे शक है कि ताज मोहम्मद ने कच्ची छत तोड़कर मुर्गे की चोरी की है। आवेदन की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles