मौत से पहले महिला बोली- प्राइवेट-पार्ट दिखाकर बुलाते थे लोग:बिलासपुर में फेसबुक पर LIVE आकर लगाई फांसी; पप्पू यादव समेत 10 पर FIR

0
73

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलकर्मी की पत्नी ने पप्पू यादव पर छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले महिला बकायदा फेसबुक पर लाइव आई और उसने पप्पू यादव समेत 10 लोगों का नाम लिया, फिर एक पोस्ट भी लिखा। पुलिस ने फिलहाल सभी पर FIR दर्ज कर ली है। महिला ने शहर के रसूखदारों और अपने पड़ोसियों के नामों का जिक्र किया है। इनमें से एक है पप्पू यादव… जिस पर पहले भी जमीन पर कब्जा, गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने समेत कई केस हैं। महिला ने मरने से पहले कहा था कि छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पप्पू यादव है निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग… नागू राव.. मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक… हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला बिलासपुर निवासी सांई दरबार… अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा है। ये बातें महिला ने सुसाइड से पहले कही थी। आपको बताते हैं कि पप्पू यादव से जुड़े कुछ अहम केस पहले जानिए कौन है पप्पू यादव ? दरअसल, पप्पू यादव का असली नाम अश्वनी यादव है। सड़क बनाने वाली ठेका कंपनी अनिल बिल्डकॉन का पेटी कांट्रैक्टर (निर्माण कार्यों में ठेके लेने वाले ठेकेदार) था। तब यहां भाजपा की सरकार थी। पप्पू यादव पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का करीबी माना जाता था, जिसके बाद वह कुछ ही समय में बड़ा ठेकेदार बन गया। हालांकि, बाद में उसके कारनामों की वजह से मंत्री रहते अमर अग्रवाल ने हाथ खींच लिया था। लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ भी रहा। पप्पू यादव पर दर्ज हैं कई आपराधिक केस अब जानिए बाकी लोग जिन पर महिला ने आरोप लगाए प्रियंका सिंह ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव कर छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने वालों के नाम बताए। इसमें प्रमुख रूप से ठेकेदार पप्पू यादव के साथ ही उनके पड़ोसी श्रीकांत वर्मा, समर्पण क्लीनिक के संचालक डॉक्टर अजीत मिश्रा का नाम शामिल है। इसके साथ ही पप्पू यादव का किरायेदार नागू राव, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साईं दरबार का पंडित, पंडित का बेटा, विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्रीराम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी का नाम शामिल है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल कोई कार्रवाई नहीं होने पर कई सवाल भी सोशल मीडिया में उठ रहे हैं। महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा जिसमें लोगों कमेंट कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कानूनी रूप से महिला का यह वीडियो मौत से जस्ट पहले का है, जिस पर तत्काल FIR होनी चाहिए। साथ ही कई लोग इस पर प्रदर्शन की बात भी कर रहे हैं। वीडियो में जिनका नाम लिया सभी पर FIR वहीं SP रजनेश सिंह सोमवार को मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की इसके बाद SP ने कहा कि, वीडियो में जो आरोप लगाए गए हैं वो काफी गंभीर है और सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच सिविल लाइन सीएसपी करेंगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ में सुसाइड से जुड़ी और खबर… 1. फेसबुक पर LIVE आई महिला फिर लगा ली फांसी:बिलासपुर के कई रसूखदारों का नाम लिया; कहा- छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान हूं मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव है निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग… नागू राव.. मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक… हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला बिलासपुर निवासी सांई दरबार… अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा है। यहां पढ़िए पूरी खबर… 2. प्रेमी ने किया सुसाइड, CCTV में कैद; MP के युवक को प्रेमिका से धोखा मिला तो लगाई फांसी, परिजन बोले-उकसाया गया छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी। पूरी खबर पढ़िए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here