रायपुर दौरे पर नड्डा…मंत्री-विधायक और सांसदों की लेंगे मीटिंग:नितिन नबीन भी आ रहे, सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा; BJP ने जोड़े 19 लाख सदस्य

0
41

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा आज शाम 4 बजे रायपुर पहुचेंगे। वहीं भाजपा प्रभारी नितिन नबीन भी आज रायपुर आ रहे हैं। वह जेपी नड्डा के साथ मंत्री, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे। प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद-विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। ये है नड्डा का कार्यक्रम जेपी नड्डा शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुचेंगे, वहां से वे सीधे केनाल रोड जा कर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास निवास जाएंगे। व्यास को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद नड्डा नालंदा परिसर जाएंगे वहां छात्रों से मुलाकात करेंगे, सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। नड्डा देर शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुचेंगे। सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे। नितिन नबीन के दौरे का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 2:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 3 बजे भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे मुख्यालय जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में अब तक 19 लाख सदस्य जुड़े बीजेपी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में अच्छी सफलता हासिल की है। अब तक छत्तीसगढ़ में 19 लाख भाजपा सदस्य बन चुके हैं। निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा सदस्यता का लक्ष्य हासिल करेगी। इससे संबंधित और भी खबरें… 1. जेपी नड्‌डा का 26 सितंबर को रायपुर दौरा: सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से करेंगे मुलाकात, BJP सदस्यता अभियान से जुड़ी बैठक लेंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर आएंगे। नड्‌डा के तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। नड्डा रायपुर में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे। यहां पढ़िए पूरी खबर… 2. नड्‌डा बोले-कांग्रेस सदा राम-सनातन विरोधी रही: छत्तीसगढ़ में BJP अध्यक्ष ने कहा-INDI अलायंस बेल पर या जेल में; मोदी राजनीति को विकासवाद पर ले गए छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और INDI अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, INDI अलायंय को घमंडिया और भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि, ये अलायंस या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस सदा-सदा राम और सनातन विरोधी रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here