25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया:छत्तीसगढ़ में 11 महीने बाद मिला कंकाल, प्रेमी बोला- युवकों से थे अवैध संबंध​​​​​​​

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। शव को सोनगरा ​​​​​​जंगल में दफना दिया। 11 महीने बाद इसका खुलासा हुआ है। लापता पंडो जनजाति महिला का कंकाल बरामद किया गया। घटना प्रतापपुर ​​​​​​थाना क्षेत्र के ​खड़गवां चौकी की है। बताया जा रहा है कि, अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का पिता भी पिछले 6 महीने से लापता है। कैसे हुआ खुलासा? पंडो समाज ने 3 दिन पहले एसपी से मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी के मुताबिक, झिंगादोहर गांव निवासी सीमा पंडो (35) 21 जनवरी 2024 से लापता थी। सीमा पंडो के पिता सोहरलाल पंडो ने भी उस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमी की निशानदेही पर बरामद हुआ कंकाल पुलिस की जांच में पता चला कि, सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। वो पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थी। इसके बाद आरोपी चंद्रिका राजवाड़े ​​​​​​से उसका प्रेम संबंध हुआ। सीमा पंडो 2017 से चंद्रिका राजवाड़े के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने सारे राज खोल दिए। आरोपी ने बताया कि, 21 जनवरी 2024 को सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कंकाल बरामद किया। उसकी मां इंद्रमणि ने माला से उसकी पहचान की और फिर अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी बोला- अवैध संबंध था, इसलिए मार डाला पुलिस पूछताछ में चंद्रिका ने बताया कि, सीमा का दूसरे युवकों के साथ भी अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर वार कर सीमा को मार डाला। झांपी नाले के किनारे 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। उसके कपड़ों को भी जला दिया था। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रिका पंडो (48) निवासी सरसताल के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सिरफिरे आशिक ने लड़की के बॉयफ्रेंड का किया मर्डर: छत्तीसगढ़ में बात करने से मना करने पर चाकू से किए वार; गांव में बवाल छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शनिवार की रात युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह ⁠पूरा मामला एकतरफा प्यार का है। आरोपी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। इसे लेकर उसका युवती के बॉयफ्रेंड से विवाद हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles