अंडर-19 एशिया कप में IND vs PAK:भारत का दूसरा विकेट गिरा, आयुष म्हात्रे 38 रन बनाकर आउट; स्कोर 81/2

0
6

भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप स्टेज का मैच खेला जा रहा है।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। मैच 49-49 ओवर का खेला जा रहा है। भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा क्रीज पर हैं। आयुष म्हात्रे 38 और वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच जूनियर लेवल पर पिछले तीनों मैच पाकिस्तान ने ही जीते। यहां तक कि एमर्जिंग एशिया कप में अंडर-23 टीमों के बीच पिछला मैच भी पाकिस्तान के नाम ही रहा। टीम इंडिया के पास दुबई में इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल। पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here