उसने ऑनलाइन शापिंग के माध्यम से ‘डॉक्टर सेत’ नामक कंपनी से सामान मंगाया था। इसके बाद एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर से कॉल कर स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर स्कीम के तहत लाभ दिलाने का झांसा दिया गया और अलग-अलग किश्तों में कुल एक लाख 77 हजार 903 रुपये की ठगी कर ली गई।
