अंबिकापुर में विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में ही भीड़ गए। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्याकर शव फांसी पर टांगने का आरोप लगाया है।
