अग्रवाल सभा रायपुर का अध्यक्ष अब चुनाव से तय होगा:17 जून से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 29 जून को होगा मतदान

0
27

अग्रवाल सभा रायपुर की चुनावी साधारण सभा का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे छोकरानाला के श्री अग्रसेन धाम में किया गया। इस बैठक में 2025-2028 कार्यकाल के लिए सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति या आम सहमति से कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उपस्थित सदस्यों के बीच आम राय नहीं बन सकी। चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी राजेश खेमका, विनय बजाज, प्रमोद जैन और गोपाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि आम सहमति नहीं बनने के चलते अब अग्रवाल सभा में औपचारिक चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। 17 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन और अन्य प्रक्रिया 17 जून से शुरू होगी और 29 जून को श्री अग्रसेन धाम में वोटिंग कराया जाएगा। इसी दिन काउंटिंग कर परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here