अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई,VIDEO:गौरेला नगर-पालिका कैंपस में डैमेज मिली, 3 दिन पहले स्थापित की गई थी, JCCJ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
21

गौरेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने का वीडियो सामने आया है। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। अब मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। रात सवा 2 बजे प्रतिमा को हटाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात 2:18 बजे क्रेन की मदद से महज 4 मिनट में प्रतिमा को हटाया गया। घटना के विरोध में अमित जोगी और JCC(J) कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। गौरेला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब प्रतिमा को वापस उसी जगह पर स्थापित किया गया है। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन फिर मूर्ति स्थापना की तस्वीरें देखिए- नगर पालिका कैंपस में डैमेज मिली प्रतिमा बाद में प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। ठेकेदार को प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे बता दें कि तीन दिन पहले जब यह प्रतिमा रातों-रात लगाई गई थी, तब नगरपालिका के सीएमओ नारायण साहू ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। पूर्व सीएम अजीत जोगी के बारे में जानिए अजीत जोगी, एक ऐसी हस्ती जो जिंदगी के पड़ावों पर हर वो मुकाम हासिल करती रही, जिसे उसने चाहा। गरीब परिवार में जन्में, अभावों में पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की, आईपीएस बने, आईएएस बने और राजनीति में आए। लोकसभा, राज्यसभा के साथ एक राज्य के पहले सीएम होने का सफर तय किया। अलग पार्टी बनाई और जनता के दिलों अपनी अलग छाप बनाने में पूरी जिंदगी में कामयाब रहे। जानिए अजीत जोगी की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से। अजीत जोगी की जिंदगी के अनदेखे पहलू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here