इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार शाम यात्रियों को एअर इंडिया एक्सप्रेस के कारण परेशान होना पड़ा। बेंगलुरु से इंदौर आने वाली उड़ान आइएक्स 2014 तो समय से पहले पहुंची, लेकिन करीब 20 यात्रियों का लगेज वहीं छोड़ दिया गया। इस वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा।
