Gwalior News: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने अपील में देरी को माफ कर अपील को बहाल करते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया। अदालत ने आवेदक के अधिवक्ता को सुझाव दिया कि वे माधव अंधाश्रम ग्वालियर जाकर दिव्यांग बच्चों और वहां रह रहे लोगों के साथ एक घंटा समय बिताएं और 3,500 रुपये के खाद्य पदार्थ साथ ले जाएं।
