दंत और जबड़ों की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में एम्स भोपाल के डा. सुदीप कुमार ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने “ओम्निव्यू रिट्रैक्टर” नामक एक ऐसा स्वदेशी उपकरण विकसित किया है, जो सर्जरी के दौरान मुंह के अंदरूनी हिस्सों को स्पष्ट रूप से देखने में मदद करता है। यह नवाचार न केवल डॉक्टरों के लिए उपयोगी है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।
