अमिताभ बच्चन के प्रतीक्षा बंगले में जलभराव:दूसरा बंगला जलसा भी बारिश की चपेट में आया, फैन का दावा- बिग बी ने खुद वाइपर से सफाई की

0
16

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट है। इसी बीच अमिताभ बच्चन के बंगले में भी पानी भर गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो बनाने वाले फैन का दावा है कि बारिश से पानी भरने के बाद अमिताभ बच्चन खुद वाइपर उठाकर पानी साफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन का प्रतीक्षा बंगला जुहू के पॉश इलाके में है। यहां सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जो बिग बी के घर में भी जा पहुंचा है। इसके चलते उनके स्टाफ को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सागर ठाकुर नाम के एक शख्स ने बंगले का वीडियो पोस्ट किया है। उसने कहा है कि लोग बता रहे हैं कि अमिताभ बच्चन खुद कुछ समय पहले वाइपर लेकर पानी निकाल रहे थे। शख्स ने अमिताभ बच्चन का दूसरा बंगला जलसा भी दिखाया है जो पूरी तरह बारिश की चपेट में आ चुका है। सड़कें पूरी तरह ब्लॉक हैं और पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं हैं। जैसे ही वो शख्स बिग बी के दूसरे बंगले के दरवाजे के पास पहुंचा, उसे देखकर गार्ड ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। मुंबई में हैं अमिताभ बच्चन के 5 बंगले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। ये बंगला 10 हजार वर्गफीट में बना है, जिसमें दो मंजिल हैं। इससे पहले बिग बी प्रतीक्षा बंगले में रहते थे। इसी बंगले में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी भी हुई थी। इसके अलावा उनके पास जनक बंगले के साथ-साथ 2 अन्य बंगले भी हैं। भारी बारिश से बिग बॉस का हाउस टूर भी हुआ कैंसिल टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19, 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। प्रीमियर से पहले मीडिया के लिए बिग बॉस हाउस टूर रखा गया था, हालांकि बारिश के चलते हाउस टूर भी कैंसिल कर दिया गया है। मुंबई में 24 घंटे में 300mm बारिश हुई है। लगातार तीसरे दिन मुंबई में स्कूल-कॉलेज और गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस को बंद रखा गया है। मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें (17 जोड़ी) कैंसिल हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here