एक्टर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रविवार को मुंबई में फैन्स से मुलाकात के दौरान एक पोस्टर पकड़े नजर आए। पोस्टर पर लिखा मैसेज कई लोगों को हैरान कर रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं। रविवार को फैन्स से मुलाकात के दौरान बिग बी के हाथ में एक पोस्टर दिखा, जिस पर लिखा था- “मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं। 1982 ए लव मैरिज।” हालांकि, इस पोस्टर का अमिताभ बच्चन से कोई निजी संबंध नहीं है। यह पोस्टर एक फिल्म से जुड़ा हुआ है, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे। टी. जे. ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित यह तमिल फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सत्यदेव (जस्टिस डॉ. सत्यदेव ब्रह्मदत्त पांडे) का रोल प्ले किया था। वहीं, फिल्म में रजनीकांत ने एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी का रोल निभाया था। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आए थे। इससे पहले दोनों ने 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था।
