अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट:पश्चिम एशिया में फंसे छत्तीसगढ़ियों की मदद के लिए सरकार ने नोडल अधिकारी किया नियुक्त

0
1

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। इसी बीच छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने मिडिल ईस्ट के हालात को देखते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश के मुताबिक लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर कॉडिनेशन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे किसी भी आपात स्थिति में राज्य के नागरिकों को तुरंत मदद मिल सके। संपर्क के लिए जारी किए गए नंबर राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी के संपर्क के लिए नंबर जारी किए हैं। जरुरत पड़ने पर मोबाइल नंबर: 8349840582 कार्यालयीन नंबर 011-46156000, फैक्स नंबर: 011-46156030 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here