अमेरिका के केंटकी राज्य में कार्गो प्लेन क्रैश:कई लोग घायल, 8 किमी के दायरे तक लोगों को घर में रहने का आदेश

0
11

अमेरिका के केंटकी राज्य में लुइसविल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन अभी तक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। यह UPS कंपनी का विमान था, जो शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की लपटें देखी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज आग और मलबा दिखाई दे रहा है। लुइसविल पुलिस (LMPD) ने कहा कि हादसे वाली जगह पर अभी भी आग लगी हुई है और मलबा फैला है। पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है। साथ ही, एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया है।
प्लेन में 95 हजार लीटर फ्यूल भरा था मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विमान में करीब 25,000 गैलन (95 हजार लीटर) जेट फ्यूल भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। यह विमान मैकडॉनेल डगलस MD-11 मॉडल था और UPS वर्ल्डपोर्ट सुविधा के पास गिरते ही भारी धमाके के साथ आग का गोला बन गया। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि प्लेन में लिथियम बैटरियों से आग लगी हो सकती है, ठीक वैसे ही जैसे 2010 में UPS फ्लाइट 6 के हादसे में हुआ था। क्रू सदस्यों की स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल 5 फुटेज… एयरपोर्ट पर 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। UPS एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि हमें केंटकी में एक विमान के हादसे की खबर मिली है। नई जानकारी मिलने पर अपडेट शेयर किया जाएगा।” वहीं, अमेरिकी फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने पुष्टि की कि UPS फ्लाइट 2976 शाम 5:15 बजे स्थानीय समय पर क्रैश हुई। यह एयरपोर्ट UPS वर्ल्डपोर्ट के नाम से जाना जाता है, जो कंपनी का सबसे बड़ा सेंटर है। यहां 20,000 से ज्यादा कर्मचारियों काम करते हैं।​​​​​​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here