अमेरिका के मिनेसोटा में बुधवार को एक कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमलावर इस घटना को अंजाम देने के लिए सेमी-ऑटोमैटिक हथियार का इस्तेमाल किया। यह घटना उस वक्त हुई जब स्कूल में सामूहिक प्रार्थना सभा चल रही थी। दो पहले यानी सोमवार की ही स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां खत्म हुई थीं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दी गई है। FBI ने फौरन कार्रवाई की और वे वहां मौजूद हैं। व्हाइट हाउस हालात पर नजर रख रहा है। लोगों को हादसे वाली जगह से दूर रहने की सलाह होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि वे इस मामले पर नजर रख हुए हैं और दूसरी एजेंसियों के साथ बात कर रही हैं। उन्होंने कहा- मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है ताकि पुलिस और इमरजेंसी टीमें आसानी से घायलों की मदद कर सकें। स्कूल में 8वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं मिनेसोटा के जिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी की गई वहां प्रीस्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आज के कैलेंडर के मुताबिक, स्टूडेंट्स को लोकल समय के मुताबिक सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना में शामिल होना था। मिनेसोटा की सीनेटर टीना स्मिथ नें X पर लिखा- मैं और मेरी टीम इस घटना पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने तेजी से काम किया, इसके लिए मैं आभारी हूं। स्कूल का पहला हफ्ता है, बच्चों को डर में नहीं जीना चाहिए। —————————————— यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश, बाढ़ से 70 मौतें:गर्ल्स कैंप डूबा, 27 लड़कियां लापता; ड्रोन-हेलिकॉप्टर से तलाश; PHOTOS में देखें तबाही अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ से 70 लोगों की मौत हो गई। नदी के पास लड़कियों का एक समर कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आ गया। कैंप में मौजूद 750 लड़कियों को बचाया गया। जबकि लगभग 27 लड़कियां लापता हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
