अमेरिका में यात्री विमान और हेलिकॉप्टर टकराए:क्रैश के बाद प्लेन नदी में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
48

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए हैं। क्रैश के बाद यात्री विमान पोटोमैक नदी में जा गिरा है। वाशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक ये हादसा बुधवार रात रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसा अमेरिकन एयरलाइन्स का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। एयरलाइन के मुताबिक CRJ700 जेट में 65 सीटें हैं। एयरलाइन कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। यह जेट केन्सास राज्य से राजधानी वॉशिंगटन आ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे के बाद विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा फिलहाल पोटोमैक नदी में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस में तैनात है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here