लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस समझौते को देश के हितों का पूर्ण सरेंडर करार देते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं, जिससे भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ।
