अरविंद नेताम बोले-बैज ईसाई में कन्वर्ट तो नहीं हुए?:PCC चीफ बोले-वो RSS की भाषा क्यों बोल रहे, BJP बोली-दीपक ने 5 साल चर्च खुलवाए

0
45

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा कि, मैं दीपक बैज से एक ही बात जानना चाहता हूं, कहीं वो कन्वर्ट तो नहीं हुए हैं? ईसाई धर्म में वे मतांतरण तो नहीं हुए हैं? धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए। इस पर दीपक बैज ने कहा कि, अरविंद RSS की भाषा क्यों बोल रहे? या तो उनको प्रलोभन दिया गया है या किसी प्रकार का भय है। वह यह सब आदिवासी समाज के सामने बोले तो जानें। वहीं भूपेश बघेल ने कहा कि, आरएसएस झूठ बोलने की फैक्ट्री है। दरअसल, नागपुर में संघ कार्यालय से लौटने के बाद अरविंद नेताम ने शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत को कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। संघ की कार्यशैली की सराहना की। नेताम ने बताया कि, पहले संघ आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहता था। जिसका उन्होंने विरोध किया। अब संघ ‘आदिवासी’ शब्द का उपयोग करने लगा है। धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस को अपनी नीति स्पष्ट करें अरविंद नेताम ने कहा कि, धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए। आरएसएस की नीति साफ है। धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस की क्या नीति है इसे बताएं। दीपक बैज अभी प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख है। वे कह रहे है कि मैं RSS की बात कर रहा हूं, लेकिन मैं समाज की बात कर रहा हूं। मैं संघ की बात नहीं कर रहा हूं। औद्योगिक नीति, पर्यावरण, विस्थापन जैसे विषयों पर हमने संघ की विचारधारा के विपरीत बात कही है। हम संघ को समझने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुद्दे हैं, इसे बैठकर विचार करिए, चर्चा करिए और इसमें रास्ता निकल सकता है। जिसके कोई विचार ना हो तो जीवन व्यर्थ हो जाता है- भूपेश पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, अरविंद नेताम उम्र दराज व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन की यात्रा में कितने विचार बदले हैं। कांग्रेस में, बसपा में, भाजपा में फिर कांग्रेस में अभी आरएसएस के मुख्यालय में उनका सम्मान हो रहा है। किसी व्यक्ति की पहचान उसके विचारधारा और विचार से होती है। जिसके कोई विचार ना हो तो जीवन व्यर्थ हो जाता है। बैज ने पांच साल बस्तर में चर्च खुलवाने में लगा दिए- केदार कश्यप छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि, बैज ने पांच साल बस्तर में चर्च खुलवाने में लगा दिए। उन्होंने कहा कि जब कार्रवाई करनी थी, उस समय मुंह में लड्डू डालकर बैठे थे। कांग्रेस अवैध धर्मांतरण करने वालों के साथ खड़ी रहती थी। संघ राष्ट्रीय भावनाओं को लेकर काम करती है। सामाजिक रूप से सभी चाहते हैं कि अवैध धर्मांतरण रुकना चाहिए। अरविंद नेताम के बातों में दम और गहराई है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… अरविंद नेताम बोले- छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण-नक्सलवाद बड़ी समस्या: संघ-आदिवासी समाज मिलकर काम करे, बैज बोले-यह RSS की भाषा, BJP बोली-कांग्रेस ने 5 साल चर्च खुलवाए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक और पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद नेताम ने कहा कि, संघ ही ऐसी संस्था है, जो हमारी मदद कर सकती है। बस्तर में धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समाज और संघ दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह बयान गुरुवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण शिविर में दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here