आनंदपुर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि कलेक्टर के खिलाफ ट्रस्ट की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। कलेक्टर आदित्य सिंह पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन हैं। रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के लिए जल्द ही ट्रस्ट कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। यह बैठक श्री गुरु महाराज के आनंदपुर आगमन के बाद आयोजित की जाएगी।
