छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अश्लील सीडी कांड में एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। सेशन कोर्ट द्वारा दोबारा ट्रायल शुरू करने के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। इससे पहले मार्च 2025 में सीबीआइ की विशेष अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
