अश्विन ने IPL से संन्यास लिया:टूर्नामेंट में 221 मैच खेले, 187 विकेट लिए; चेन्नई समेत 5 टीमों का हिस्सा रहे

0
18

गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। अश्विन अब IPL 2026 में नहीं नजर आने वाले हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपने सभी फैंस और टीम का आभार जताया है। अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उनकी टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी। अश्विन के नाम 187 IPL विकेट
IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे। अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा
कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई लीगों में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक मौका दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… US ओपन- वर्ल्ड नं-1 सिनर पहला राउंड जीते:गैर-वरीय कोप्रिवा को सीधे सेटों में हराया फ्लशिंग मीडोज में मंगलवार को यूएस ओपन 2025 के तीसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने अपने खिताब बचाव अभियान की शानदार शुरुआत की। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here