अष्टमी नवमी के दिन कन्या पूजन के दौरान ये 5 चीजें कभी भी न दें, मानी जाती है अशुभ

0
28
इस बीच भक्तजन चैत्र नवरात्रि का व्रत नौ दिनों तक रहे हैं, नौ दिनों के व्रत का पारण अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करके किया जाता है। अष्टमी-नवमी व्रत रखने वाले साधक मां दुर्गा के रुप में घर में आई कन्याओं को प्रसाद खिलाने के साथ ही आप कई तरह के गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन कई बार होता है कि जाने-अनजानें में हम सभी कन्या पूजन में गलत उपहार दे देते हैं। आइए आपको बताते हैं आप किन चीजों को भूलकर भी कन्या को नहीं देना चाहिए।
कन्या पूजन पर गिफ्ट में भूलकर ना दे ये चीजें
चमड़े से बनी चीजें
 नवरात्र में कन्या पूजन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हम सभी कन्या पूजन में कन्याओं के मां दुर्गा का प्रसाद के साथ ही गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन आप भूलकर भी कन्या को चमड़े से बनीं चीजें जैसे कि बैग, पर्स, बेल्ट या जूते देने से बचें। नवरात्रि में देवी पूजन के दौरान सात्विकता का पालन जरुर करें। क्योंकि चमड़े की वस्तुएं पशु हिंसा से जुड़ी होती है।
काली रंग की चीजें भेट न करें
धार्मिक अनुष्ठानों में काले रंग का प्रयोग नहीं किया जाता है। कंजक पूजन में आप भी काले कपड़े, काली चूड़ी या कोई काली वस्तु गिफ्ट करने से बचें।
नुकीली वस्तुएं
कन्या पूजन के दौरान कंजक को कभी उपहार में कोई नुकीली वस्तु जैसे कि- चाकू, कैंची या सुई जैसी चीजें भेंट न करें। ये सभी चीजें नकारात्मकता, हानि या रिश्तों में दरार का प्रतीक मानी जाती है। 
 इस्तेमाल हुई चीजें ना दें
कन्या पूजन के दौरान कभी भी गिफ्ट में पुरानी या घिसी-पिटी चीजें न दें। क्योंकि इसे असम्मानजनक माना जाता है। गिफ्ट में हमेशा प्यार और भक्ति के साथ नई चीज खरीदकर ही दें।
नेगेटिव उपहार
 जब भी आप कन्या पूजन करें तो घर आई छोटी कन्याओं को भूलकर भी उपहार में कोई ऐसी वस्तुएं गिफ्ट ना करें, जिन पर दुख, हिंसा या उत्सव के भाव के विपरीत कोई अलग डिजाइन बना हुआ हो। कन्या पूजन में जो भी गिफ्ट दें उसमें उपहार में हमेशा पांरपरिक और शुभ भेंट चुनें।
कन्या पूजन के लिए ये गिफ्ट भी भेंट कर सकते हैं
नवरात्र में कन्या पूजन के दौरान आप घर आई कन्याओं को नए कपड़े, लाल चुनरी, मिठाइयां, फल, चूड़ियां, पर्स, हेयर क्लिप, पेंसिल, पेन, किताबें जैसी चीजें भेंट कर सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here