MP News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बड़ा झटका लगा है, जहां मध्य प्रदेश के खरगोन नगर निकाय में पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। अरुणा एआईएमआईएम की एक मात्र हिंदू महिला पार्षद हैं। उन्होंने इस्तीफे की वजह पारिवारिक व निजी कारणों का बताया है।
