MP News: हरदा जिले के सुखरास गांव में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दो साल से बंद पड़े खंडहर स्कूल में पांच वर्षीय बच्चे का शव मिला। मृतक की पहचान अनिल कोरकू के रूप में हुई है, जो दोपहर में आंगनबाड़ी से लौटते समय लापता हो गया था। परिजनों द्वारा तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें वह स्कूल की ओर जाता दिखाई दिया।
