आंद्रे रसल ने IPL से ली रिटायरमेंट:शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर के खिलाड़ी के लिए भावुक होकर कहा- खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद

0
6

शाहरुख खान की IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर) के खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वो पिछले 11 सालों से शाहरुख खान की टीम के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब वह केकेआर के स्पोर्ट स्टाफ के रूप में काम करेंगे। उनकी रिटायरमेंट की घोषणा के बाद शाहरुख खान ने भावुक अंदाज में उन्हें विदाई दी है। आंद्रे रसेल की रिटायरमेंट अनाउंसमेंट की पोस्ट के जवाब में शाहरुख खान ने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा है, धन्यवाद इन खूबसूरत यादों के लिए, आंद्रे। हमारे चमकते कवच वाले योद्धा। कोलकाता नाइट राइडर के लिए आपका योगदान हमेशा यादगार रहेगा और एक खिलाड़ी के रूप में आपकी शानदार यात्रा के अगले अध्याय के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आगे शाहरुख लिखते हैं, ‘‘पावर कोच’, जो हमारे पर्पल और गोल्ड जर्सी वाले लड़कों को अपनी बुद्धिमत्ता, दमखम और, जाहिर है, अपनी पावर सौंप रहे हैं। और हां, मेरे दोस्त, आप पर कोई और जर्सी वाकई अजीब ही लगेगी। मसल रसल हमेशा के लिए। टीम की ओर से और उन सभी की ओर से जो इस खेल से प्यार करते हैं, आपको बहुत सारा प्यार।’ बता दें कि आंद्रे रसेल ने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली टीम से की थी, दो साल उस टीम का हिस्सा रहने के बाद 2014 में वो शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर से जुड़े। बीते आईपीएल सीजन में आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, हालांकि 2025 में खराब परफॉर्मेंस के चलते उन्हें रिलीज किया गया था। आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने की अनाउंसमेंट करते हुए रविवार को लिखा था, ‘IPL से संन्यास ले रहा हूं, लेकिन स्वैग नहीं छोड़ रहा। IPL करियर शानदार रहा, 12 सीजनों की यादें, और KKR परिवार से मिला ढेर सारा प्यार। मैं दुनिया की अन्य क्रिकेट लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा।’ रसेल ने आगे लिखा, ‘और सबसे अच्छी बात क्या है? कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे एक नए रोल में देखेंगे, KKR के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के तौर पर। नया चैप्टर, नई एनर्जी। हमेशा नाइट के लिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here