इंदौर में एक अंडर-19 क्रिकेटर से आईपीएल और रणजी टीम में चयन के नाम पर 12.50 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोपित ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से नजदीकी बताकर पीड़ित से रुपये ठग लिए। लसूड़िया पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने कई युवाओं से ठगी की है और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को वीडियो कॉल कर ठगता है।
