35.8 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

आदित्य पंचोली-कंगना के अफेयर पर पत्नी बोलीं जरीना वहाब:कहा- मारपीट के आरोप इसलिए लगाए, क्योंकि उन्हें जो चाहिए था वो नहीं मिला, जानिए क्या था विवाद

एक समय में कंगना रनोट और आदित्य पंचोली का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सुर्खियों में रहा था। दोनों 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर कंगना ने आदित्य पर मारपीट करने के संगीन आरोप लगाए। वहीं बचाव में आदित्य ने भी एक्ट्रेस से जुड़े कई खुलासे किए। अब सालों बाद आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि कंगना अकसर उनके घर आती-जाती थीं, लेकिन उन्हें वो नहीं मिला, जो वो चाहती थीं, जिससे उन्होंने आरोप लगाना शुरू कर दिया। हाल ही में लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में जरीना वहाब से पूछा गया था कि आदित्य पंचोली की एक्स गर्लफ्रेंड चाहे वो पूजा बेदी हों या कंगना रनोट, दोनों ने एब्यूज पर बात की थी, तो क्या वो वाकई एब्यूसिव हैं। इस पर जरीना ने कहा, बिल्कुल नहीं। वो बहुत स्वीट हैं। उल्टा मैं उन्हें मार दूंगी। वो बहुत ज्यादा स्वीट हैं। गर्लफ्रेंड्स तो एब्यूज के बारे में बात करेंगी, क्योंकि उन्हें वो नहीं मिला जो वो चाहती थीं। आगे कंगना पर बात करते हुए जरीना ने कहा, मैं उसके साथ बहुत अच्छी थी। वो मेरे घर में यहां भी आया करती थी। वो भी बहुत अच्छी थी, फिर पता नहीं सब क्यों खराब हुआ। लेकिन मुझे जरूर मालूम था कि जो वो (आदित्य) नहीं देख सकते थे वो मैं देख सकती थी। लेकिन मैंने सोच लिया था कि समय ही इन्हें बताएगा। मुझे कुछ नहीं कहना। कंगना ने लगाए थे आदित्य पर मारपीट के आरोप कंगना रनोट ने आदित्य पंचोली से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड शादी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो महज 17 साल की थीं, जब आदित्य ने उन पर हाथ उठाया था। आदित्य ने उनके सिर पर मारा था, जिसके जवाब में कंगना ने उन्हें सैंडल से मारा था। इस झगड़े में दोनों को चोट आई थी। इस झगड़े के बाद कंगना ने जरीना से मदद मांगी थी। आदित्य ने बताया था क्यों हुई थी मारपीट कंगना द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद आदित्य पंचोली ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि साल 2008 में उन्होंने कंगना को 55 लाख रुपए उधार दिए थे। उस समय कंगना को घर खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपए चाहिए थे। ऐसे में आदित्य ने उन्हें 55 लाख दिए और अपने बैंकर दोस्त की मदद से बाकी लोन दिलवाया। कंगना ने 25 लाख रुपए लौटा दिए थे, जबकि 30 लाख रुपए उन पर अब भी बकाया हैं। आदित्य ने कंगना पर धोखा देने के आरोप भी लगाए थे। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, हम प्रैक्टिकली पति-पत्नी की तरह थे। मैंने उनके लिए यारी रोड में एक घर भी बनवाया था। हम 3 सालों तक अपने दोस्त के घर में साथ रहे थे। जब मैं पहली बार उनसे मिला था तब उनके पास पैसे नहीं थे। 27 जून 2004 की बात है जब मैंने उन्हें पहली बार आशा चंद्रा एक्टिंग इंस्टीट्यूट के एक लड़के के साथ बाइक पर टिककर खड़े हुए देखा था। वो मेरे पास आईं और अपना परिचय दिया। मुझे याद था कि मेरे एक म्यूचुअल फ्रेंड ने उसकी मदद करने का कहा था। वो उस समय नई नई मुंबई आई थी। इसके बाद से ही कंगना मुझे लगातार कॉल करने लगी थी। फिर हमारी मुलाकात हुई। वो बहुत स्वीट छोटे शहर की लड़की थी और मुझे उससे प्यार हो गया था। आगे आदित्य ने कहा, मैंने एक बार जब वो सो रही थी, तब उसके फोन से को-स्टार को भेजे गए कुछ मैसेज देखे, जिनमें बिल्कुल भी मासूमियत नहीं थी। मुझे बहुत ठेस पहुंची, क्योंकि वो वही शब्द मेरे लिए भी कहा करती थी। वो पहली बार था जब मैंने उसे मारा। हमारा झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में सुलह भी हो गई थी। …………………………………… इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- जिया खान के सुसाइड पर बोलीं जरीना वहाब:कहा- सूरज से मिलने के पहले उसने 4-5 बार सुसाइड अटेम्ट किया था सूरज पंचोली को 2023 में एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बरी कर दिया गया था। अब एक नए इंटरव्यू में सूरज की मां जरीना वहाब ने दावा किया कि जिया ने उनके बेटे से मिलने के पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पूरी खबर पढ़िए…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles