खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद दो ग्रामीणों पर केस दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा जारी है, जबकि राजनीतिक दलों ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
